हर को फटाकों से निजाद दिलाने रणवीर ने छेडा अभियान, फटाके बाली बुलेटों पर की कार्यवाही

Bhopal Samachar

शिवपुरी। इन दिनों शहर में जनमानस बुलेटों के फटाकों से परेशान है। यहां वहां आजकल युवा बुलेटों में सायलेंसर बदलकर फटाके की आबाज के साईलेंसर लगाकर शहर में धूम मचाते घूमते है। जिसके चलते पब्लिक इनसे परेशान होती रहती है। इसी के चलते आज यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने इन बुलेटों को पकडने के लिए अभियान छेड दिया।

जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह ने आज बुलेटों के खिलाफ अभियान छेडकर ऐसी बुलेटों जिनमें साईलेंसर बदलकर फटाके की आबाज निकलती है। ऐसी बुलेटों को एक दर्जन बुलेटों को कार्यवाही की जद में लिया है। इस कार्यवाही के दौरान जब बुलेटों को चैक किया तो एक बुलेट में साईलेंसर बदला हुआ मिला। जिसपर यातायात प्रभारी ने उक्त बुलेट का चालान किया।

रणवीर सिंह यादव ने बताया है कि शहर में अब इस तरह के हालात बिल्कुल नहीं चलेंगे। अगर बुलेटों में फटाके बाले साईलेंसर लगाकर चलाते मिले तो उनके खिलाफ शक्त कार्यवाही की जाएगी। 
G-W2F7VGPV5M