पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट,शिवपुरी में 1392 हेक्टेयर बढा है फोरेस्ट एरिया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की 2019 कि रिपोर्ट जारी हुई है। इस रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के 50 जिलों में से 25 जिलो का वनक्षेत्र दो साल में बढा है। वहीं 25 जिलों का क्षेत्रफल बढा है। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से चर्चा करते हुए यह बात डीएफओ लवित भारती ने बताई है।

यहां बता दे कि शिवपुरी जिले में 25.23% क्षेत्र में हरियाली है। यहां दो साल में 13.92% जंगल बढ़ गया है। इसरो के सैटेलाईट से मिले आंकडो से ये रिपोर्ट जारी की गई है। इसके पहले साल 2017 में रिपोर्ट आई थी। दो सालों में मध्यप्रदेश में 68 49 वर्ग किलोमीटर जंगल बढे है। प्रदेश में 25 14 प्रतिशत भाग पर जंगल है। 2017 में यह पूरे प्रदेश में 25 11 थे। इस सूची में मध्यप्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघर का गृह जिला धार भी शामिल है। जिसमें उनके क्षेत्र में वन क्षेत्रफल कम हुआ है।