1 बेटे की पूर्व में भी हत्या कर चुकी हैं 4 माह के मासूम को कुंए में फैकने वाली मां, FIR

Bhopal Samachar

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाने से आ रही हैं जहां कलयुगी मां ने अपने ही 4 माह के बेटे को 1 जनवरी को कुएं में फैंका और फरार हो गई। बताया गया हैं कि इससे पूर्व महिला की पहली शादी से जो बच्चा हुआ था,उसकी भी हत्या कर चुकी हैं और जेल भी काट चुकी हैं। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही हैं। घटना वाले दिन से हत्यारिन मां फरार हैं। अब उस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।  


जैसा कि विदित हैं कि सिमलेश पत्नि रघुराज सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी आमलपुर थाना कचनार जिला अशोकनगर की पहली शादी पिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके बाद उक्त महिला अपने पति को छोडकर पांच साल पहले ग्राम ग्राम लिलवारा में रघुराज सिंह यादव से शादी कर रहने लगी। उक्त महिला का एक तीन साल का बेटा भी है। दूसरा बेटा अभी 4 माह का था जिसे 31 दिसम्बर की रात कलयुगी मां अपने साथ लेकर फरार हो गई थी।

सुबह जब ग्रामीण कुए पर पानी भरने गए तो उन्होने देखा कि एक मासूम की कुएं में लाश तैर रही है। तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। रघुराज ने अपने घर में देखा तो उसकी पत्नि और बच्चा गायब था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त लाश को निकाला।

घटना के दिन से सिमलेश का भी अता पता नहीं है। पुलिस ने उमा उर्फ सिमलेश यादव (30)के खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या करना प्रतीत होने पर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
G-W2F7VGPV5M