कोई भी काम एक दिन में नही होता,लेकिन एक दिन होता जरूर हैं: नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे

शिवपुरी। कोई भी काम एक दिन में नही होता,लेकिन एक दिन होता जरूर हैं। अगर आपको किस्मत और मेहनत ने आपको कोई पद दिया हैं तो काम ऐसा करना चाहिए की लोग आपको नही आपके जनसेवा में किए गए कामो को लेकर याद रखे। राजनीति मानव सेवा का सबसे अच्छा माध्यम हो सकता हैं जब आपकी सोच में सकारात्मकता हैं। यह कहना हैं कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे का।

कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे से शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की संवाददाता खुशबू शिवहरे से बातचीत की अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन का साझा किया। इस बातचीत से पूर्व आईए रविन्द्र शिवहरे से का पूरा परिचय कराते हैं।

नाम रविन्द्र शिवहरे पद नपाध्यक्ष नगर पंचायत कोलारस,पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद शिवहरे,कार्य व्यापार और समाजसेवा शिक्षा बीए। रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय कोलारस में मैने और मेरी टीम ने सैनिक सहायता कोष के लिए कोलारस के आम नागरिको से सहायता राशि एकत्रित की थी। यही से मेरे राजनीतिक जीवन की शुरूवात हुई।

में और मेरा परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा हैं। महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया साहब की उंगली पकडकर मैने राजनीति शुरू कर दी। मैने अपना पहला चुनाव 2004 में कोलारस की नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में लडा। जनता ने मेरा सहयोग किया और मै विजयी हुआ।

जब मैं पहली बार विजयी हुआ तो मेरी थी कि लोग मुझे याद नही करे मेरे काम को अवश्य याद करे। मैने अपना यही टारगेट बनाया। जब में पहली बार जीता था कोलारस में पानी की समस्या बहुत थी ओर 6 दिन में एक दिन नल आते थे। इस बार काम शुरू किया और नल प्रतिदिन आने शुरू हो गए।

रविन्द्र शिवहरे से पूछा गया कि आप अब तक की सफलता को कैसे देखते है। रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि सफलता एक नाम नही है जिम्मेदारी हैं, अब लोगो की आशाओ पर खरा उतरू इसके लिए सतत प्रयास करता रहता हूं।

सफलता के मूल मंत्र पर बात करते हुए श्री शिवहरे ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र है निरतंर प्रयास,वो भी सकारात्मक सोच के साथ। और दूसरा एक मंत्र जीवन में लाने का प्रयास किया कि कोई भी काम एक दिन में नही होता,पर एक दिन होता अवश्य है। आपने अपने जीवन के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं उन पर प्रतिदिन काम हो यही जीवन की सफलता का मूल मंत्र हैं।

किस्मत पर विश्वास या कर्म पर,इस प्रश्न के जबाब में कहा कि दोनो पर,पूछा कैसे तो रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि यह मेरी किस्मत हैं,ऐसे मां पिता के यहां पैदा हुआ जहां दूसरो की सेवा करना मेरे संस्कार में आए। मै जब छोटा था मेरे माता पिता किसी भी व्यक्ति के लिए हरसंभव मदद करते थे।

कर्म महान हैं आप जैसे कर्म करोंगें ईश्वर आपको फल मिलेगा जिस रास्ते पर चलोगें तो चाहे वह लक्ष्य कितनी दूर हो पहुंचगें अवश्य चाहे वो टारगेट कितना ही बडा क्यो न हो उसके 100 प्रतिशत नही मिलेगा तो उसमें से कुछ न कुछ प्रतिशत को अवश्य प्राप्त होगा।


अपनी सफलता का श्रेय पर बात करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक गुरू मेरे आईडल मेरे नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं उनका जो समर्पण सेवा भाव अपने काम के प्रति हैं वह शब्दो में कह नही सकता ह। मेरे राजनीतिक सफलता का श्रेय में उनको ही देना चाहता हूॅं।

समाज कैसा होना चाहिए इस विषय पर बातचीत करते हुए कहा कि समाज एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए,समाज शिक्षित होना आवश्यक हैं।

किताबी शिक्षा और नैतिक शिक्षा के विषय पर बातचीत करते हुए कहा कि किताबी शिक्षा हमे ज्ञान दे सकती हैं। समाज में उच्च दर्जा तो प्रदान करा सकती हैं लेकिन व्यवारिक ओर एक अच्छा इंसान हमे नैतिक शिक्षा से आऐगा और इतिहास ग्वाह हैं कि ऐस समाज में ऐसे महान नेता पैदा हुए हैं जिनकी ऐजूकेशन कम रही लेकिन अपनी नैतिक शिक्षा के बल पर हमारे दिलो में आज भी राज कर रहे हैं।

अपनी बातचीत में कोलारस के 2 बार के कार्यकाल में बातचीत करते हुए कहा कि मैने नगर परिषद अध्यक्ष कोलारस के रूप में सन 2004 का कार्यकाल पूरा किया इसके बाद सन 2014 से अभी तक नप कोलारस का अध्यक्ष हुं। मैने अपने दोनो कार्याकालो में करोडो रूपए के विकास कार्य कराए हैं।

कोलारस में पेयजल समस्या थी,इसको पूरी तहर से समाप्त कर ली हैं हमने हमारी 18.5 करोड की लागत से स्वीकृत सिेंध जर्लावर्धन योजना जिसकी लंबाई 14 किमी थी हमने तय समय से पहले मात्र 18 माह में पूर्ण कर लिया हैं। अब कोलारस के नलो में भरपूर पानी है।

मेरे कार्यकाल से पूर्व अग्रेंजो के जमाने का कोलारस का नगर परिषद का आफिस था,हमने नया सुसज्जित भवन का निर्माण कराया जिसकी लागत 2 करोड रूपए थी। ।

जब केन्द्र में कांग्रेस सरकार थी,और महाराज साहब मंत्री थें जब कोलारस की सडको के लिए 12.5 करोड रू कोलारस की सडको को दिए। इससे कोलारस की सडको पर नई सडको का जाल फैलाया।

अब कोलारस के नए बस् स्टैण्ड की स्वीकृति भी आ चुकी हैं। जमीन का चयन भी हो चुका हैं, अब उस पर नया भव्य बस स्टैण्ड बनने को अग्रसर हैं। इसके अतिरिक्त भी कई उल्लेखनीय विकास कार्य कराए हैं।