राज रियल एस्टेट: नाले की हत्या कर डुप्लेक्स तान रही थी, सरकारी JCB ने तोड़ डाले

शिवपुरी। अतिक्रमण विरोधी खबर नमो नगर से आ रही हैं,जहां एक जल सरचना नाले को की हत्या कर 13454 स्कवायर फुट निर्माण करा रही राज रियल स्टैट कस्ट्रक्शन कंपनी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने जेबीसी चला दी। बताया जा रहा हैं इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजीव गुप्ता ने प्रशासन को नोटिस दिया थी इस सरकारी नंबर पर बना निर्माण हटा लिया जाए।

जानकारी के अनुसार विधानसभा में एक प्रश्न लगा था कि पूरे मध्य प्रदेश में राजस्व की कितनी सरकारी भूमि हैं। इस प्रश्न के जबाब बनाते समय पूरे प्रशासन ने पूरेग रिर्काड खंगाले और विधानसभा में जबाब दिया था। इस प्रश्न की परिणिती में जिले के सभी सरकारी जमीनो की लिस्ट बन गई।

प्रशासन ने इन सभी नंबरों की जमीनी स्तर पर जांच कराई तो ऐसी कई शासकीय भूमि सामने आई जिन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया। नमो नगर में स्थित शासकीय सर्वे नंबर 76 रकवा 0.125 हैक्टेयर 13454 स्कावयर फुट मद नाले पर राजीव रियल स्टैट के द्धारा निर्माण कराया जा रहा था।

तहसीलदार शिवपुरी ने राज रियल स्टैट के डारेक्टर राजीव गुप्ता पुत्र रमेश चंद गुप्ता निवासी हनुमान कॉलोनी को नोटिस दिया था,लेकिन इस नाले पर से अतिक्रमण नही हटाया गया। प्रशासन ने आज इस पर कार्यवाही करते हुए राज रियल स्टेट के द्धवारा किए जा रहे एक नाले पर से अतिक्रमण हटाए जाने का क्रम जारी हैं।