शिवपुरी। जिले के तहसीलो से चली सरकारी जमीनो को अतिक्रमण कराने की मुहिम अब शिवपुरी मुख्यालय तक आ पहुंची हैं। आज भोर होते ही सुबह की सबसे बडी खबर नमो नगर से आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रशासन ने नमो नगर में सरकारी भूमि पर पर शान तन रहे 3 डीयूपलेक्सो पर प्रशासन की जेबीसी चल गई। जिससे यह नवनिर्मित भवन जमीदोज हो गए।
जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रशासन ने अवैध कॉलोनियो का चिन्हित करते हुए 57 कॉलानाईजरो पर कार्यवाही का मन बनाते हुए पूरी की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। आज प्रशासन ने एक कदम और आगे बडते हुए सरकारी जमीनो को मुक्त कराने का संकल्प लेते हुए केटीएम कॉलोज के पीछे स्थित नमो नगर में बन रहे नवनिर्मित डीयूपलक्सो पर जेबीसी चला दी।
बताया जा रहा हैं कि उकत तीनो भवन सर्वे क्रमांक 50 पर बन रहे थे जो शासकीय भूमि हैं। इस मामले में बताया जा रहा हैं कि यह भूमि हेंमत भार्गव पुत्र रामनिवास भार्गव निवासी पोहरी और प्रेमनारायण सिंघल पुत्र बद्रीप्रसाद सिंघल पोहरी को सन 2012—13 में दिपक जैन जैन दूध डेयरी वालो ने यह 50 सर्वे नंबर की भूमि कुल 5550 स्कवायर बेची थी।
बद्रीप्रसाद सिंघल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल के पिता हैं,और इस कंस्ट्रक्शन को वही करा रहे थे। बताया जा रहा हैं कि इस 5550 फुट भूमि में 1800 फुट भूमि सरकारी हैं। जिस पर 3 डीयूपलेक्स ताने गए थे। प्रशासन ने इस भूमि को चिहिंत कर आज इस भूमि पर बन रहे नवनिर्माण केा तोड दिया हैं।
यह था प्रशासन का अमला
प्रशासन की सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए एसडीएम शिवुपरी,सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी,तहसीलदार शिवपुरी,टीआई कोतवाली,पटवारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

