80 छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे, एक माह से पढ़ाई छोड़ पानी के लिए भटक रहे हैं

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में शासकीय छात्रावास बडौदी से आए छात्रों ने आज कलेक्टर के सामने अपनी व्यथा सुनाई। छात्रो का आरोप है कि वह बीते एक माह से पानी के लिए संघर्ष कर रहे है। इस मामले की शिकायत वह लगातार छात्राबास प्रबंधन सहित आला अधिकारीयों को कर रहे है। उसके बाबजूद भी आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते कलेक्टर ने मामले की जांच के बाद पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के बडौदी में स्थित पिछडा वर्ग बालक छात्रावास में रहने वाले छात्रों को 1 महीने से रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर पानी के लिए संर्घष करना पड रहा है। जिसकी शिकायत लेकर करीब 80 परेशान छात्र आज जनसुनवाई में पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास एक है जिससे उन्हें उनके पानीं की पूर्ती होती है, लेकिन एक महीनें से वह बोर खराब है जिससे छात्रों को पानी नहीं मिल पा रहा।

छात्रों का आरोप है कि छात्रों ने इसकी शिकायत छात्रावास अधिकारी अनिल दुबे से की जिसके बाद अधिकारी ने कह दिया कि जितनी सुविधाएं हम दे सकते हैं वह हम दे रहे हैं, अगर ज्यादा फैसलिटी चाहिए तो शहर में जाकर महंगे हॉस्टलोें या किराए से कमरे लेकर रह कर पढाई करो। इस मामले में छात्रो का आरोप है कि वह सुबह उठकर  सबसे पहले पानी के लिए संघर्ष करते है। उन्हें पानी के लिए यहां वहां भटकना पढता है। तब कही जाकर उसकी दिनचर्या प्रारंभ हो पाती है।

छात्रों का आरोप है कि बोर खराब हो जाने के लिए टैंकर को मंगाया जाता है। वह भी समय पर नहीं आता। एक टैंकर के सहारे 100 छात्रों के साथ साथ सफाई व्यवस्था और पेड पौधे भी है। जिससे यहां हालात यह हो गई है कि छात्र पीने के पानी तक के लिए परेशान होते रहते है।