बस स्टेण्ड पर अन्नपूर्णा होटल पर रंगदारी, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पीट दिया

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड के पास स्थिति अन्नपूर्णा होटल से आ रही है। जहां बीते रोज एक आरोपी ने शराब के लिए पैसे न देने पर होटल संचालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित होटल संचालक ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र रामवीर सिंह भदौरिया उम्र 22 साल निवासी पुलिस लाईन का पोहरी बस स्टेण्ड के पास अन्नपूर्णा होटल के नाम से होटल चलाता है। बीते रोज युवक अपने होटल पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी गिर्राज रावत आया और युवक को रंगदारी दिखाते हुए उससे शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब युवक ने पैसे देने से इंकार दिया तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 327,294,323,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।