शिवपुरी। पूरे जिले में इन दिनों भष्टाचार अपने पूरे चरम पर है। यह हालात इस लिए निर्मित हुई है शहर की निरंकुश कार्यपालिका है। जिसके चलते हालात यह है कि प्रताणित लोग अधिकारीयों के चक्कर लगा लगाकर परेशान है। परंतु निरकुंस प्रशासन के चलते इन पर कार्यवाही नहीं होने से यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला आज जनसुनबाई का है। जहां ग्राम पंचायक मकलीजरा के पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार आज जनसुनवाई में प्रार्थी रूपसिंह परिहार उम्र 22 साल निवासी मकलीजरा ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए उल्लेख किया है कि उसकी पंचायत में पंचायक सचिव वीरेन्द्र धाकड निवासी ठेवला जबकर फर्जी बाडा कर रहा है। रूप सिंह का आरोप है कि उक्त पंचायत सचिव प्रति आवास 20 हजार रूपए ले रहा है।
रूप सिंह का आरोप है कि उसने अपनी कुटीर के लिए पंचायत सचिव वीरेन्द्र धाकड उससे 20 हजार रूपए की मांग कर रहा था। उसने पंचायत सचिव को 10 हजार रूपए भी दे दिए। उसके बाद जब सूची देखी तो उससे युवक का नाम गायव कर दिया। पीडित युवक का आरोप है कि पंचायत सचिव वीरेन्द्र धाकड पीएम आवास योजना के अधिकारी पाठक से शिकायत की तो उन्होंनें भी पंचायत सचिव से मैनेज होकर कार्यवाही नहीं की।
युवक का आरोप है कि उक्त पंचायत सचिव दबंग है। जिसके चलते पूरा गांव उससे डरता है। पीडित युवक ने आरोप लगाते हुए बताया है कि पंचायत सचिव को जब इस बात का पता चला तो वह घर आकर कहने लगा कि जो उखाडना है उखाल ले में तुझे कुटीर नहीं लेने दूंगा। इस मामले की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।