नागरिकता कानून के लिए संसद के बाद सड़क पर उतरेगी भाजपा, करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट घेरेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार हर जिले में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव के निर्देश दिए हैं। 17 दिसंबर को पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे और संविधान का हवाला देकर तुरंत इसे लागू करने की मांग करेंगे।

 
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।

लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है, जबकि इस कानून को सातवीं अनुसूची में शामिल किया गया है, इसलिए प्रदेश सरकार इसे लागू करने से इनकार नहीं कर सकती।

इस कानून को प्रदेश में तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर पार्टी 17 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।  और नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने की मांग के संबंध में ज्ञापन भी दिया जाएगा। समस्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह है कि अपने अपने मंडलों में से अधिकतम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कलेक्ट्रेट घेराव में सुनिश्चित करें।
G-W2F7VGPV5M