सिंध में डूब मरने वाली खबर: नपा ने सिंधु जल आवर्धन का बिजली बिल नहीं भरा, कनेक्शन कटा | Shivpuri news

शिवपुरी।खबर शिवपुरी के प्यासे कंठो की प्यास बुझाने वाली योजना सिंधजलावर्धन योजना से आ रही हैं। खबर शिवपुरी के विकास को अपने कंधो पर धारण करने वालो को इसी सिंध में डूब मरने जैसी हैं कि इस योजना को 10 साल के बाद भी 100 करोड खर्च करने के बाद भी योजना की स्थिती वैलटिलेटर पर हैं अब नपा के जिममेदारो ने इस योजना की बची हुई सांसे भी छिन ली हैं।

बताया जा रहा हैं कि नगर पालिका द्वारा बिजली बिल जमा नहीं कराने पर बिजली कंपनी ने मंगलवार को मड़ीखेड़ा इंटेकवेल के लिए 33 केवी अस्थाई कनेक्शन काट दिया है। दिसंबर 2019 की स्थिति में इंटेकवेल कनेक्शन की राशि बढ़कर 34 लाख 21 हजार 242 रुपए हो चुकी है।

उक्त रकम समय रहते जमा नहीं कराने पर बिजली कंपनी ने आखिरकार कनेक्शन काट दिया है। जिससे अब शहर में बुधवार कसे मड़ीखेड़ा के पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

बिजली कंपनी के महाप्रबंधक एसआर पाराशर ने बताया कि इंटेकवेल सहित सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट के लिए नगर पालिका ने उच्च दाब का अस्थाई कनेक्शन लिया है। जिसमें इंटेकवेल का अस्थाई कनेक्शन 23 दिसंबर को खत्म हाे गया है। नगर पालिका को सोमवार को 24 घंटे का नोटिस दिया गया। लेकिन नगर पालिका ने बिजली बिल जमा नहीं कराया। इसलिए मजबूरी को मंगलवार की शाम को कनेक्शन काटना पड़ा है।


फिल्टर प्लांट का अस्थाई कनेक्शन के बिजली बिल जमा कराने की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2020 है। यदि नगर पालिका ने यह बिल भी जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट देंगे। वहीं बिजली बिल जमा नहीं कराने को लेकर नगर पालिका सीएमओ केके पटेरिया का कहना है कि बिजली बिल जमा कराने के लिए राशि की व्यवस्था कर मड़ीखेड़ा लाइन से पानी की सप्लाई व्यवस्था जारी रखेंगे।

वहीं सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार को उपकृत करने के लिए नगर पालिका जानबूझकर स्थाई कनेक्शन का शेष काम नहीं करा रही है। क्योंकि जैसे ही स्थाई कनेक्शन हुआ, एक साथ दो मोटरें चलाना पड़ेंगी और प्रेशर चेक करने से जीआरपी पाइप लाइन फट सकती है। इसी से बचने की कोशिश चल रही है।