रविन्द्र शिवहरे ने जनता दरबार,मौके पर ही किए समस्याओं के निराकरण | kolaras News

कोलारस। नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने अपने कार्यालय में जन दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया इस दौरान कई वार्डों के लोग अपनी शिकायत लेकर नगर परिषद पहुंचे जिसे गंभीरता से सुनते हुए कोलारस नपं अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने शिकायतों के निराकरण के आदेश नपा कर्मियों को दिए कई बुजुर्ग महिलाएं पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।

जिसके बाद तत्काल बुजुर्ग महिलाओं के दस्तावेज मंगाकर नपा कर्मियों को पेंशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा नपाध्यक्ष की जन सुनवाई के दौरान कई लोग कुटीर संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें पांचवी किस्त राशि व नवीन आवास की  समस्याएं अधिक रही नपाध्यक्ष ने  कहां कि कुछ लोगों की किस्ते हमने डाल दी हैं।

और जो भी किशत से वंचित रह रहे हैं उनको जल्द ही देने का आश्वासन दिया और श्री शिवहरे ने कहा कि हमने अभी तक 2200 से अधिक हितग्राहियों को आवास मंजूर करा कर दे दी हैं और हमारा उद्देश्य है कि नगर में कोई भी गरीब हितग्राही आवास से वंचित ना रहे ।