बदरवास। शिवपुरी 6 वी कराते जिला स्तरीय चैपियनशिप का आयोजन शिवपुरी क्लव मैं आयोजित किया गया। जिसमें खिलाडिय़ों ने जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया।इस दोरान कराते एसोसिएशन के खिलाडय़िों ने विभिन्न वर्गों में 65 मेडल जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया वही कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बुढ़ाडोंगर की बालिकाओ ने 28 मेडल हासिल कर जिले मैं दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर शिवपुरी कराते एसोसिएशन के सचिव एवं कोच समीर खान ने बताया कि इन दिनों जिले में छात्रों के साथ साथ छात्राओं में भी सेल्फ डिफेंस के प्रति जबरदस्त रोचकता जागी है वही कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की वार्डन वंदना शर्मा ने कहा कि बु?ाडोंगर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप में 28 मेडल जीतकर छात्रावास का नाम रोशन किया है।
छात्राओं के ट्रेनर अख्तर नाजनी ब्लैक बेल्ट बधाई की पात्र जिन्होंने कम समय में बालिकाओं को शानदार प्रशिक्षण दिया। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि एसडीओपी शिव सिंह भदौरिया कांग्रेस नेता बासित अली शिवपुरी क्लब के सचिव केबी लाल द्वारा विजेताओं को मेडल वितरित किए इस आयोजन में जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने विशेष मार्गदर्शन दिया।

