एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वांरटी,पु लिस ने पकडा | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सतनवाडा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते 1 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक युवक को पुलिस ने आज पकड कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र रामजीलाल प्रजापति निवासी झींगुरा कमलागंज शिवपुरी पर 279,337 के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी संतोष बीते 1 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

आज थाना प्रभारी सतनवाडा गब्बर सिंह गुर्जर को सूचना मिली कि उक्त आरोपी आज बस स्टेण्ड पर भागने की फिराक में था। जिसपर से आज पुलिस ने इस आरोपी को पकडा है। जिसे तत्काल न्यायालय में पेश किया है।