करैरा। जिले के करैरा क्षेत्र में बीती रात्रि एलपीजी गैस से भरे टैंकर के लीक हो जाने की खबर ने प्रशासन को चकिरघिन्नी कर दिया। प्रशासन के तत्काल एक्शन और सूझबूझ ने कल एक बडा हादसा टाल लिया। जिसके चलते टीम को झांसी से बुलाया। जहां टीम ने मौके पर पहुंचकर इस टैंकर से हो रहे लीकेज को दुरूस्त किया। हांलाकि उक्त लीकेज पूरी तरह दुरूस्त नहीं हो सका। परंतु फिर टीम इस टैंकर को पुलिस अभिरक्षा और दो दो फायर विगे्रडों के साथ लेकर झांसी रवाना हुई। तब कही प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करैरा अनुविभाग के अमोला क्रमांक 1 के पास रात्रि मेेंं एलपीजी गैस से भरे एक टेंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जिससे घबराकर टेंकर का चालक व क्लीनर मौके से भाग खड़े हुए। जिसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगी तो वह मौके पर आ गए। इस दौरान हाईवे के ट्रेफिक को भी रोक दिया और तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। बाद में झांसी से एक टीम आई जिसने आकर टेंकर के रिसाव को रोका। इसके बाद ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली और ट्रेफिक बहाल किया।
बताया गया है कि गुजरात से एलपीजी गैस भरकर एक टेंकर झांसी की ओर जा रहा था। रात्रि के समय एलपीजी का रिसाव होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और लोग हाईवे पर आ गए। यह देख टेंकर चालक ने टेंकर को वहीं खड़ा किया और अपने स्टाफ के साथ भाग निकला। गैस रिसाव की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग अपने घरों से निकलकर घटनास्थल से दूर जाने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर आ गए।
इसके बाद गेल इंडिया झांसी और राधौगढ़ को गैस रिसाव की जानकारी दी गई। चूकि झांसी घटना स्थल के नजदीक था। इसलिए वहां से रात साढ़े 8 बजे एक टीम पहुंची। जिसने टेंकर से गैस का रिसाव बंद किया और टेंकर को झांसी लेकर रवाना हो गए। यह सब काम समय पर हो गया। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

