दुखद खबर: विनोद गोयल बंगले बालों का निधन,कल 9:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी विनोद गोयल बंगले बालों का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से व्यापार जगत सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड गई। विनोद गोयल व्यापारी होने के साथ साथ समाज सेवी और धार्मिक प्रबत्ति के थे। जिसके चलते लोगों में वह काफी लोकप्रिय थे। वह बीते लंबे समय से बीमारी से झूझ रहे थे। जिसके चलते आज दोपहर 2 बजे उन्होंने बीमारी के आगे हार गए।

उसकी अंतिम यात्रा कल सुबह 9:30 बजे निज निवास टेलीफोन एक्सचैंज के पास से मुक्तिधाम ले जाई जाएगी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए है। जिसमें उनें भाई प्रेम कुमार गोयल,अशोक कुमार गोयल,आनंद कुमार गोयल सहित बेटा गौरव गोयल,बेटी निधि गोयल,पोत्री अनिका गोयल,बेटी दामाद विशाल गर्ग है।