शिवपुरी। आज शिवपुरी रेलवे सुरक्षा बल ने 2012 से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक स्थाई वांरटी को दबौचा है। उक्त आरोपी बीते 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
जानकारी के अनुसार न्यायिक कार्यवाही से बचने वाले अपराधियों के विरूद्ध धरपकड कर न्यायालय में दण्डित करने का अभियान रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी निरीक्षक टीआई रमेश चन्द्र सिंह ने अपने निर्देशन में विशेष टीम गठित कर की गई।
जिसमें उपनिरीक्षक ललित कुमार सूर्यवंशी व स्टाफ को तैनात कर दौराने उक्त अभियान वर्ष 2012 में दर्ज अपराध के अंतर्गत रेलवे सम्पत्ति अवैध कब्जा अधिनियम 1966 के फरार स्थाई वांरटी आरोपी राकेश राठौर पुत्र धनीराम राठौर उम्र 39 वर्ष नि ग्राम शिमरनिया थाना साहबाद जिला बारा राजस्थान को हाल पता मकान नं 1190 आमबाला मोहल्ला कराहल श्योपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर श्रीमान रेलवे लिंक जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर के समक्ष पेश किया गया।जहां माननीय न्यायालय ने उसेे जेल भेज दिया।

