शिवपुरी। जिले के कोलारस में श्रीजी वेयर हाउस में बदमान चने का रायता समेटने का नाम नही ले रहा हैं। बदनाम चना के घुन में एक बैक मैनेजर चढ गया हैं।लेकिन बताया जा रहा इस काण्ड में लिप्त बडे अधिकारी अपने आप को बचाने छोटे अधिकारी को बली का बकरा बना रहे हैं।
कोलारस के बदनाम चने की गूंज विधासनभा में भी गूंज गई। परंतु मंत्री गोविंद सिंह ने इस मामले में अपने ही विभाग के अधिकारीयों को क्लीन चिट क्या दी अधिकारी अब अपने अधीनस्थों को अब बली का बकरा बनाने में जुट गए है। जिसके चलते आज प्रशासन ने सहकारी बैंक के मैनेजर को कार्यवाही की जद में लेते हुए संस्पेड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज जिला सहकारिता कार्यालय से एक पत्र आया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि अपने कर्तव्य का पालन न करने,एफआईआर में देरी करने सहित अन्य आरोपों के चलते सहकारी बैंक कोलारस के मैनेजर आरके कुलश्रेष्ठ को निलंबिंत किया गया है। अब एक अदब से कर्मचारी के निलंबन ने विभाग की साख पर सबाल खडे कर दिए।
बताया गया है कि श्रीजी वेयर हाउस मामले में तीन बार अमानक चने को व्यपारीयों को गुमराह कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। परंतु विभाग अपने इस नापाक इरादे में कामयाव नहीं हो पाया। नतीजन तीसरी बार बोली लगाई जिसमें अब बोली को कलेक्टर के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अगर यह तीसरी बोली जो अब तक की सबसे अधिक बोली है इसे कलेक्टर स्वीकृत कर देती है तब भी श्रीजी वेयर हाउस के अमानक चने में शासन को 27 से 30 लाख का चूना लगना तय है।
अब इस राशि की रिकवरी शासन कहा से और कैसे करेंगा। इसे लेेकर जिला सहकारिता अधिकारी बायके सिंह अपने आप को बचाने के फैर में छोेटे कर्मचारीयों को बली का बकरा बनाने का प्रयास कर रहे है। हालात यह है वायके सिंह ने अपनी गलतीयों का पूरा की पूरा ठींखरा बैंक मेंनेजर पर फोड दिया है।
परंतु यहां बता दे कि इस तरह से मामले को एक पाले से दूसरे पाले में फैकने से यह मामला सिमटने की स्थिति में नहीं है। किसान लगातार प्रशासन पर अपने पैमेंट के भुगतान के लिए जनसुनवाई में चक्कर काट रहे है।
विधानसभा में बदनाम का मामला उछल रहा हैं इस बदनाम चने के कारण से पूरा जिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश दागदार हो गया है। अब सबाल उठता है कि आखिर जो इस मामले में पूर्णत दोषी है उन पर जांच कमेटी तक नहीं बिठाई गई है। दूसरी और इस मामले की जांच भी उन्हीं के हाथों सौंपी गई है। अब स्वयं की कॉपी चैक करने का मतलब पूरी दुनिया जानती है।
इनका कहना है
इन्हे अपने कर्तव्य के पालक में लापरवाही बरती है,जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है।
बायके सिंह,जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक

