तीन बच्चों सहित खुद को आग लगाने बाली हत्यारन मां पर हत्या का मामला दर्ज | pichhore news

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पारेश्वर में बीते दिनों  अपने तीन बच्चों के साथ खुद को आग के हबाले करने बाली एक मां के खिलाफ पुलिस ने तीन बच्चो की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में तीनों बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसके बाद इस महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया था। जहां अब महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नि दिनेश जाटव निवासी पारेश्वर अपने गांव में रहती थी। महिला का पति इंदौर में रहकर मजदूरी करता था। महिला का आरोप था कि पति के चले जाने पर उसके सास ससुर से उसकी बनती नही थी। महिला अपने पति के साथ  इंदौर में रहना चाहती थी। परंतु शहर में खर्चा अधिक होने के चलते युवक उसे इंदौर नहीं ले जा रहा था।

जिसके चलते महिला वर्षा जाटव ने 2 दिसंबर को अपने ही घर में तीन बच्चे सुखिया जाटव,राजा जाटव,दिनेश जाटव के साथ खुद को आग के हबाले कर दिया। जिससे तीनों बच्चो सहित चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि उस दिन उसकी 8 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। जिसके चलते वह बच गई। इस हादसे में घायल तीनों बच्चोंं ने उपचार के दौरान ग्वालियर चिकित्सालय में दम तोड दिया था। जिसपर से आज पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां वर्षा के खिलाफ हत्या की धारा 302,309 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।