मजदूरी के 7 हजार नहीं दिए,जिसके चलते लगाई थी अवधेश ने फांसी,4 पर मामला दर्ज

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पायगा में बीते माह एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद चार  आरोपीयों के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया। उक्त युवक मजदूरी के पैसे को लेकर युवक को प्रताणित कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बीते माह छोटू उर्फ अवधेश पुत्र प्रकाश लोधी उम्र 22 साल निवासी पायगा ने अपने ही गांव में पेड से तौलियां बांधकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया था। इस मामले की जांच के दौरान सामने आया कि उक्त युवक ग्राम खडकवाहा में आरोपी अरविंद लोधी पुत्र हजरथ लोधी,वीरेन पुत्र रामरथ लोधी,रामरथ पुत्र बैजनाथ लोधी और प्रकाश पुत्र भागीरथ लोधी के यहां रहकर मजदूरी करता था।

उक्त आरोपीयों ने अवधेश से पूरे एक माह काम कराया। उसके बाद आरोपीयों ने उसे मजदूरी के 7500 रूवए नहीं दिए। जिसके चलते युवक काफी परेशान रहा परंतु आरोपीयों ने उसे पैसे देेने से इंकार कर दिया। जिससे त्रस्त होकर युवक ने पेड से लटकर फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपीयों के खिलाफ धारा 306,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।