दहेज प्रताडऩा से तंग आकर लगाई थी अंजना ने फांसी,पति पर मामला दर्ज | Pichhore News

पिछोर। जिले के पिछोर के ग्राम दबियाकलां में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी पति विवाह के बाद से ही मृतिका को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था।

जिस कारण उसने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 304बी, 498ए सहित 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

विदित हो कि अंजना यादव ने बीते 5 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। जिसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उस समय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पुलिस ने मृतिका के मायके  पक्ष और अन्य लोगों से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि अंजना को उसका पति धर्मवीर सिंह पुत्र रामेश्वर यादव शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा था।

इसे लेकर कई बार मृतिका ने अपने पिता को भी आरोपी की प्रताडऩा से अवगत कराया और परिवारजनों ने आरोपी से कई बार बात की लेकिन वह बिना दहेज लिए मानने को तैयार नहीं हुआ। जिससे मृतिका तंग आ गई और उसने इन्हीं प्रताडऩाओं के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया।