दुखद खबर: पत्रकार राकेश शर्मा की हृदयगति रूक जाने से दुख:द निधन | kolaras news

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग से आ रही है। जहां आज कोलारस के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा का आज हृदय गति रूक जाने से दुखद निधन हो गया है। इनके निधन की खबर पर पूरे जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई। इनका अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे कोलारस में किया जाएगा।

पत्रकार राकेश शर्मा मूलत: पत्रिका समाचार पत्र के कोलारस संबाददाता थे। जिन्हें बीते लंबे समय से डायविटीज की परेशानी थी। जिसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके चलते उन्हें कोलारस चिकित्सालय में दिखाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया। उसके बाद भी उनकी हालात में कोई सुधार नहीं आया। डॉक्टरों ने ग्वालियर से भी उन्हें दिल्ली रैफर किया। जहां दिल्ली निकलने से पहले ही उनकी सांसे हमेशा के लिए रूक गई। उनके इस दुखद निधन से पूरे कोलारस में शोक की लहर दौड गई। 
G-W2F7VGPV5M