शिवपुरी। खबर शहर के बडौदी क्षेत्र से आ रही हैं कि प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बडौदी में बने 6 पक्के निर्माणो को चिन्हित कर लिया हैं। इन निर्माणो को जमीदौज करने के लिए सरकारी हिटैची ने अपना काम शुरू कर दिया हैं। खबर लिखे जाने तक अतिक्रमणकर्ताआ के द्धारा अपना समान बचाने का प्रयास जारी हैं।
जानकारी के अनुसार बडौदी क्षेत्र में जेल से पहले एबी रोड पर शासकीय सर्वे नंबर 535 पर धनश्याम मिश्रा पुत्र राधिकाप्रसाद मिश्रा ने 1500 फुट पक्का मकान,अमित यादव पुत्र बहादुरसिंह यादव ने 2000 फुट शराब की दुकान,भूरा झा पुत्र घनश्याम झा ने 3500 फुट बैल्डिंग की दुकान,आनंद जैन पुत्र आनंद जैन ने 2000 फुट बर्कशॉप की दुकान,चतुर्भज ओझा पुत्र रामचरण ओझा 800 फुट बैल्डिंग की दुकान और जण्डेलसिंह पुत्र कम्मोदसिंह 900 फुट पक्का मकान बना लिया हैं।
शिवपुरी तहसीलदार ने इन सभी अतिक्रमण कर्ताओ को शासकीय भूमि को खाली करने व अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस दिया था,लेकिन अतिक्रमण कर्ताओ ने इस नोटिस का जबाब नही दिया और ना ही शासकीय भूमि से अपना कब्जा हटाया।
आज दोपहर बाद प्रशासन की टीम एसडीएम अतेन्द्र सिेह गुर्जर,नगर पालिका सीएमओ केके पटेरिया,मनोज गरवाल डिप्टी कलेकटर,नपा के इंजीनियर शर्मा, टीआई कोतवाली और यातायात प्रभारी और तमाम संख्या में पुलिस बल के साथ नपा का अतिक्रमण तोडू दास्ता बडौदी पहुंच गया।
बताया गया हैं कि सरकारी जेबीसी को देख अतिक्रमणकर्ताओ के सांसे फूल गई। और अतिक्रमण ना तोडने के सभी अपनी ओर से तर्क प्रस्तुत करने लगे। प्रशासन ने इनकी एक नही सुनी। एसडीएम ने कहा कि हम पहले पक्के निर्माण की बाउंड्री तोड रहे हैं जब तक आप अपना समान खाली कर ले।
इसके बाद शराब की दुकान से शराब बहार आने लगी,बैल्डिंग की दुकान वाले अपने मशीनरी को हटाने लगे और मकान वाले अपने ग्रहस्थी का समान को हटाने लगे। खबर लिखे जाने तक इस अतिक्रमण पर सरकारी जेबीसी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। इनमें से 2 पकके मकान जमीदौज करने की खबर आ चुकी है। बताया गया हैं कि इस सरकारी जमीन को इन अतिक्रमण कर्ताओ को यह भूमि किसी किसी मीरा बाई यादव ने बेची हैं।


