घर में अकेली थी जवान बेटी, मां का BF आया और बेटी को दबौच लिया, मामला दर्ज | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पानी के टंकी के पास निवासरत एक युवती ने पुरानी शिवपुरी में रहने वाले एक अधेड पर छेडछाड का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पिता का निधन 15 साल पहले हो गया था। तब से ही उसके घर पर मां के पास आरोपी धर्मेन्द्र यादव का आना जाना था। इसी के चलते आरोपी युवती के घर अक्सर आता जाता रहता था। बताया गया है कि आरोपी युवती की मां का आशिक था। जिसके चलते उसे घर पर आने में कोई रोक टोक नहीं थी।

पहले जब युवती छोटी थी तब तक कोई बात नहीं थी। परंतु अब जब बेटी बडी हुई तो आरोपी बेटी पर गंदी नजर रखने लगा। इसके चलते आज आरोपी महिला के घर जा पहुंचा। जहां महिला किसी काम से कही बाहर गई हुई थी। घर पर अकेली जवान बेटी थी। जिसे देखकर आरोपी का मन बेटी पर ललचा गया और आरोपी ने बेटी को दबोच लिया। जिसपर से बेटी चिल्लाई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धारा 354,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है। 
G-W2F7VGPV5M