अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला | Badarwas News

बदरवास। बदरवास के वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाला एक युवक पप्पू पुत्र काशीराम केवट ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव कल रविवार की शाम साढ़े 5 बजे उसके कमरें में लटका हुआ मिला।

जिसकी जानकारी तुरंत ही परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को फंदे से उतारकर उसे परीक्षण हेतु स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की, इसके बाद शव पीएम हाऊस भिजवा दिया गया। बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।