शिवपुरी। भारतीय किसान संघ ने हमेशा से किसानों के हित में कार्य किया है और सदैव समर्पित होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा, चूंकि आज वर्तमान समय में हम भारतीय किसान संघ के संस्थापक श्रद्धेय राष्ट्र ऋषि विभूषित संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे है ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है कि किसानों को उनकी उपज और फसल बोबनी के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करें, इसके लिए आगामी 15 दिसम्बर से 15 जनवरी तक एक माह के लिए किसान जन-जागरण अभियान संपूर्ण प्रदेश भर में चलाया जाएगा।
इसमें हरेक भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व सदस्य की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह संगठन के दिए दायित्व का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उक्त बात कही भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटी)ने जो स्थानीय श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर मौजूद भारतीय किसान संघ के अन्य पदाधिकरियों व सदस्यों ने मिलकर सर्वप्रथम संघ के संस्थापक श्रीदत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी के अवसर पर राष्ट्र ऋषि को स्मरण करते हुए उनके पदचिहनों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बैठक में जिला सदस्य नरेन्द्र शर्मा, रामसरकार यादव, पुरूषोत्तम वर्मा, बैराढ़ तहसील से जैविक प्रमुख केशव यादव, शिवपुरी तहसील अध्यक्ष राजेश वर्मा, रन्नौद तहसील अध्यक्ष इन्द्रजीत शर्मा, कोलारस तहसील महिला संयोजिका बहिन अवंती लोधी, बैराढ़ तहसील अध्यक्ष बृजेश धाकड़, पोहरी तहसील अध्यक्ष अभय प्रताप यादव, शिवपुरी तहसील मंत्री बृज रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।