बैंड वाली गली में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, गस्त पर नहीं आती पुलिस, रहवासी परेशान | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के 14 नंबर कोठी के पास स्थिति बैंड बाली गली से आ रही है। जहां के रहबासी यहां बैंड की दुकानों पर बैठने बाले कर्मचारीयों से बुरी तरह से त्रस्त है। उसका सबसे बडा कारण यह है कि यहां आकर आए दिन उक्त बैंडों के कर्मचारी शराब पीकर आते है और जमकर गाली गलौच देते है।

स्थानीय रहबासियों ने शिकायत करते हुए बताया है कि इस गली में रहना अब दूभर हो गया है। इन बैंड बालों की हरकत की बजह से हालात यह है कि गली से महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। उक्त दुकानों पर बैठने बाले कर्मचारी शराब के नशे में यहां हंगामा करते रहते है। हालात यह है कि आफ सीजन में भी उक्त बैंड संचालक तेज आबाज में यहां गाने चलाते है। जिससे न तो छात्र पढाई कर पाते और न ही महिलाएं इस अपने घरों से अकेली नही निकल पाती। जिसके चलते स्थानीय रहबासियों ने उक्त मामले में प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।