शिवपुरी में अब भाजपा के दो नगर मंडल अध्यक्ष होंगे, जिले में 7 और नए मंडल प्रस्तावित

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर सरगर्मियों तेज हैं। भाजपा के भी शिवपुरी में अब दो नगर मंडल अध्यक्ष होंगे। जिले में कुल 7 नए मंडल प्रस्तावित किए हैं जिनमें शिवपुरी शहर को दो हिस्सों में बांटकर दो नगर मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी जिले के सभी 15 मंडलों की बैठकें ले चुके हैं। अब 9 नवंबर को सभी मंडलों में एक साथ मंडल निर्वाचन अधिकारी बैठकें लेने जा रहे हैं। उसके बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्रवाई चल रही है। इस बार जिले में 7 और नए मंडल प्रस्तावित हैं। जिसमें शिवपुरी शहर में एक और नगर मंडल बनाया जा रहा है।

सात और नए मंडलों की घोषणा पार्टी स्तर से शुक्रवार को होने जा रही है। इसके बाद जिले में 15 की जगह 22 नगर मंडल हो जाएंगे। जिले में 9 नवंबर को एक साथ बैठकें मंडल निर्वाचन अधिकारी द्वारा ली जाएंगी। मंडल अध्यक्षों की दौड़ में कौन-कौन शामिल है, उनके नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

पुरानी शिवपुरी नया नगर मंडल बनेगा  
भाजपा द्वारा पुरानी शिवपुरी के रूप में नया नगर मंडल बनाने जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जाधव सागर, राधारमण मंदिर से नीलगर चौराहा, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, पोहरी चौराहा से आगे तक रोड के हिसाब से दो हिस्सों में नगर मंडल विभाजित किए हैं। यानी पुरानी शिवपुरी वाला हिस्से में पुरानी शिवपुरी, महल कॉलोनी, कृष्णपुरम, मनियर, फतेहपुर आदि क्षेत्र होंगे। जबकि रोड के दूसरे वाला हिस्सा पहले की तरह नगर मंडल रहेगा।

11 नवंबर को मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी
जिले भर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों की घोषणा 11 नवंबर को होगी। इसे लेकर काफी जोड़तोड़ चल रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। फिलहाल नगर मंडल अध्यक्ष को लेकर कई युवा चेहरे सामने आ रहे हैं। पार्टी ने 35 से 40 साल के युवाओं को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।

G-W2F7VGPV5M