शिवपुरी। 8 जनवरी को शिवपुरी मुख्यालय पर सेना की भर्ती का अयोजन किया जा रहा हैं। इस भर्ती से पूर्व ही प्रशासन ने युवाओ को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम शुरू किया हैं,जिससे शिवपुरी के अधिक से अधिक युवा इस भर्ती में सफल हो सके। लेकिन इस प्रशिक्षण से खबर आ रही हैं कि 17 प्रतिशत ही युवा सफल हो सके।
खेल प्रशासन और प्रशासन ने मिलकर अर्मी भर्ती के आयोजन के पूर्व जिले के युवाओ को इस भर्ती के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया है। जिससे युवाओ को सेना की भर्ती के नियम और मापदंडो के बारे में जानकारी दे सके। जिससे वह 8 जनवरी तक युवा अपनी तैयारी कर सके।
बुधवार को शिवपुरी, पोहरी, नरवर और करैरा में सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर लगाए। युवाओं को आर्मी भर्ती रैली के शुरुआती मापदंड जैसे 400 मीटर ट्रैक पर 1600 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करना। निर्धारित ऊंचाई आदि के बारे में बताया जा रहा है। चारों ही जगह औसत 17% युवा ही यह दोनों मापदंड पर खरे उतर पाए।
दूसरे युवाओं को भर्ती रैली के नियम समझाकर सवा महीने के भीतर बेहतर तैयारी करने की सलाह दी गई है। जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि खेल विभाग और प्रशासन मिलकर जिले के सभी ब्लॉक में प्रशिक्षण शिविर लगा रहा है। ताकि आर्मी भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को पहले से तैयारी कराई जा सके।
पहले दिन चार स्थानों पर अलग-अलग प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर युवाओं को मापदंड के अनुसार ट्रैक तैयार कर दौड़ाया गया। उनकी ऊंचाई और सीना भी मापा गया है। दूसरे युवा असफल रहे, उन्हें बारीकियां समझाकर तैयारी करने की सलाह दी गई है। क्योंकि भर्ती रैली शुरू होने में अभी सवा महीना बाकी है।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भर्ती रैली की बेसिक जानकारी नहीं
पोहरी और नरवर क्षेत्र के युवाओं को आर्मी भर्ती रैली की शुरुआती जानकारी नही है। जैसे 1600 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करना। हाइट और सीने की माप भी ठीक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में दौड़ के लिए ट्रैक भी नहीं है। हालांकि शिवपुरी और करैरा के युवा इन सबकी जानकारी रखते हैं।
करैरा में आईटीबीपी होने की वजह से वहां के युवा भर्ती के मापदंड को समझते हैं। पोहरी में 592 युवाओं में से 32 ने ही तय समय में दौड़ पूरी की। क्योंकि इनमें से अधिकतर युवा 6-6 किमी एक दिन में दौड़ते हैं। नरवर में टेस्ट लिया, लेकिन रिजल्ट नहीं बताया। शिवपुरी में 200 में से 40 युवा भर्ती लायक निकले। करैरा में भी 300 में से 80 से ज्यादा युवाओं की तैयारी बेहतर मिली है।
आज कोलारस, बदरवास, पिछोर, खनियांधाना में प्रशिक्षण शिविर
जिले में चार ब्लॉक के बाद शेष चार ब्लॉक कोलारस, बदरवास, पिछोर और खनियांधाना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां भी आर्मी रैली के मापदंड बताए जाएंगे और युवाओं की दौड़, सीने की माप व ऊंचाई नापी जाएगी। वहीं भर्ती रैली से पहले हर सप्ताह ट्रेनिंग भी दी जाती रहेगी। जिससे युवा बेहतर तरीके से भर्ती रैली की तैयारी कर सकें।