घर में घुसा मगरमच्छ पकडकर खूंटे से बांध दिया, बच्चे सेल्फी लेते रहे | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवुपरी।शहर के छतरी रोड पर स्थित चिंताहरण के सामने गुरूवार दोपहर 3 बजे एकाएक अफरा-तफरी मच गई। सडक चल रहे लोग राजू बाथम के घर में शोर सुनकर रूक गए। दरअसल राजू बाथम के घर से शोर सुनकर रूक गए। दरअसल राजू बाथम का सडक किनारे मकान हैं। यहां एक मगरमच्छ राजू के घर में घुस आया।

घर के आंगन में बिछी खटिया के नीचे आकर बैठ गया। सामने राजू खाना खा रहा था,उसकी नजर मगरमच्छ पर पडी तो वह चौक गया। घर के सदस्यो को जानकारी दी तो शोर होने लगा। नतीजे में सडक के लोग भी राजू के घर में जुटना शुरू हो गए। पहले भी राजू के घर मे मगरमच्छ निकला था।

राजू ने मगरमच्छ को अपने ही हाथो से दबोच लिया और उसे पेड से बांध दिया। जैसे ही राजू ने मगरमच्छ को दबोच लिया और उसे पेड से बांध दिया। जैसे ही राजू ने मगरमच्छ का मुंह बांध दिया। मौके पर मौजूद बच्चो को डर जाता रहा और बच्चो ने मगरमच्छ के साथ सैल्फिया लेनी शुरू कर दी।

बताया जा रहा हैं कि राजू के घर में तीसरी बार मगरमच्छ निकला हैं। कुछ साल पूर्व राजू के मगरमच्छ निकल आया था। राते को सोते समय घर के आंगन में 9 फुट लंबा था। राजू ने तब भी साहस करते हुए 9 फुट के ताकतवर मगरमच्छ को काबू में कर खूटें से बांध दिया था। 
G-W2F7VGPV5M