बैराड में 5 अक्टूबर को निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा,तैयारीयां जोरों पर | Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। जिले के बैराड़ चुनरी यात्रा समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने जानकारी देते हुए बताया 5 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे बैराड़ में विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैराड़ नगर में 151 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा मां के भक्तों द्वारा बाग वाली काली माता मंदिर से भक्तजनों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकलती हुई भदेरा वाली माता को चढ़ाई जाएगी जय माँ काली चुनरी यात्रा  समिति बैराड़ द्वारा सभी माता बहनों एवं भक्तजनों से अनुरोध है कि इस यात्रा में सम्मिलित होकर मां के चरणों में अपना स्थान सुनिश्चित करें।

नगर मे आगामी माता रानी की चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है नगर मे हर तरफ चुनरी यात्रा के मित्त हर्षोल्लास की लहर बनी हुयी है चुनरी यात्रा समीति द्वारा गत बर्ष भी माता रानी की चुनरी यात्रा बड़े ही भव्यता से निकाली गई थी इसी क्रम में इस बार माता रानी की 151 मीटर की चनरी यात्रा निकाली जा रही है जिसकी तैयारियों चुनरी यात्रा समीति, विभिन्न समाजिक, हिन्दू संगठनों व अन्य संगठनो सहित नगरवासियों द्वारा उत्सुकता के साथ की जा रही है यात्रा के लिए पूर्व मे भी कई बैठकें अयोजित की जा चुकी है और तैयारियों जोरों से की जा रही है।

यात्रा की तैयारियों का जायजा व रूपरेखा के लिए गुरुवार को भदेरा माता मंदिर जहां माता की चुनरी चड़ेगी। नगर के मुख्य मार्गों आदि स्थानों की रूपरेखा व्यवस्थित करने के लिए समीति द्वारा समीक्षा ली गई। चुनरी यात्रा समीति संयोजक नरेंद्र विरथरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैराड़ नगर मे चुनरी यात्रा पिछले बर्ष से प्रारंभ की गई है यात्रा नवदुर्गा की सप्तमी के दिन प्रारंभ की गई थी और इसी क्रम में इस बर्ष भी सप्तमी को चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया है और यह यात्रा कितने बर्षों तक चलेगी इसका कोई ओर-छोर नही है।

गतबर्ष की तरह इस बर्ष भी 151 मीटर की चुनरी यात्रा बाग बाली काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गौं से होते हुये भदेरा माता मंदिर पहुचेगी जहां चुनरी चढाकर यात्रा का समापन किया जाऐगा। इस समीक्षा मे चुनरी यात्रा समीति संयोजक नरेन्द्र विरथरे सहित, प्रथ्वीराज सिंह जादौन, रामवावू मंगल, कमलेश तिवारी, सौरव विरथरे,महेश प्रिन्स गुप्ता, प्रदीप त्रिवेदी, राजकुमार शर्मा, धीरज व्यास, मनीष वंसल,राजकुमार दांगी, हाकिम सैन, शुशील तिवारी, सोनू पुजारी, प्रिन्स प्रजापति, रवि गोयल, आदि सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M