बैराड में पूरे हर्षोल्लास के साथ निेकली 151 मीटर की चुनरी यात्रा | Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड़। नगर में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता रानी की चुनरी यात्रा बड़े ही भव्यता के साथ निकाली गई। यात्रा की तैयारियां करीबन 1 महीने पूर्व से नगरवासियों द्वारा बडी ही उत्सुकता के साथ की जा रही थी और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। नगर के बैराड़ गांव रोड़ पर स्थित बाग बाली काली माता मंदिर से डीजे के साथ प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भदेरा माता मंदिर पर पहुंची। जहां माई की चुनरी चढाई गई। और प्रसाद वितरण व कन्याओं का पूजन करने के बाद यात्रा का समापन किया गया।

गतबर्ष 101 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई थी और इस बर्ष 50 मीटर और बढाक़र 151 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा को लेकर नगर में हर्षोल्लास का माहौल रहा और बड़ी  संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित बच्चे -बच्चियां उपस्थित रहे। यात्रा का नगरवासियों द्वारा फूल, पानी, कोल्ड-ड्रिंक आदि से जगह जगह चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़, अग्रवाल फ्रेंड क्लव, परशुराम सेना द्वारा भी फूलो-पानी से चुनरी यात्रा का स्वागत और चुनरी के आमंत्रण के समय घर-घर पीले चावल वितरित किए गए। इसके साथ ही काली मां पर  भक्तो को सुन्दरकांड समीति द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया,और भदेरा माता मंदिर पर परशुराम युवा वाहिनी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। चुनरी यात्रा संयोजक नरेन्द्र विरथरे सहित समीति ने बताया कि माता रानी की यह चुनरी यात्रा आगामी बर्षों में भी नगर मे की जाऐगी।

नगरवासियों के सहयोग की प्रशंसा करते हुये कहा कि बैराड़ मे नगर के लोगो व चुनरी यात्रा समीति का अपार सहयोग चुनरी यात्रा को निकालने में मिला, नगर के लोगो के सहयोग और उनके भक्तिभाव की बजह से ही यात्रा सफल तापूर्वक निकाली जा चुकी है और यह धार्मिक कार्यक्रम है। मातारनी की कृपा से समीति हर्ष बर्ष यात्रा निकालने का प्रयास करेगी।
G-W2F7VGPV5M