शिवपुरी। शहर के मझेरा तालाब थाना देहात क्षेत्र से किसी अज्ञात मृतक पुरूष की लगभग 4 दिन से ज्यादा पुरानी लाश मिली है, मृतक पुरूष द्वारा शरीर पर नीले रंग का लोअर, शरीर पर दो शर्ट पहने हैं नीचे सफेद रंग की छींटदार शर्ट है तथा सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग की शर्ट पहने है नीचे पहनी हुई सफेद शर्ट के बटन के नीचे व जेब पर नीली पट्टी है। किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो या किसी थाने में उक्त होलिये के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है।