Shivpuri Weather Report: शिवपुरी में झमाझम ​बारिश,अभी तक 508.07 मि.मी.बरसे बदरा

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 508.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 16 अगस्त तक 557.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 16 अगस्त 2019 को 21.0 मि.मी. जबकि गत वर्ष 16 अगस्त 2018 को औसत वर्षा 34.44 मि.मी. रही थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक  राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 16 मि.मी., कोलारस में 30 मि.मी., करैरा में 12 मि.मी., नरवर में 09 मि.मी., पिछोर में 12 मि.मी., खनियांधाना में 32 मि.मी. पोहरी में 27 मि.मी., बदरवास में 42 मि.मी., बैराड़ में 09 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।