मनोज निगम ने संभाला शिवपुरी विकासखंड के सहायक संचालक | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। राज्य शिक्षा सेवा के नए सेटअप के मुताबिक पदस्थ किए गए विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रभारी सहायक संचालक के रूप में मनोज निगम ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया, निगम इससे पूर्व फिजिकल कॉलेज  सहित मुढैरी, कन्या उमावि कोलारस के प्राचार्य के पद का दायित्व संभाल चुके हैं कार्यभार गृहण करने के बाद उन्होंने स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए।

निगम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि विकासखंड के सभी स्कूल नियमित समय पर संचालित हो और बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का भी समय पर निराकरण हो व वेतन सहित उनके देयको का समय पर भुगतान हो। कार्यभार ग्रहण करने  के समय अंगद सिंह तोमर तोमर, अजमेर सिंह यादव, रोहिणी अवस्थी, उमेश करारे, विवेक वर्धन शर्मा ,बृजेंद्र भार्गव ,नीरज सरैया ,कमल कांत कोठारी अशोक चौधरी, दिनकर निखरा ,आदित्य माथुर, मनोज खत्री सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
G-W2F7VGPV5M