शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में स्थित गीता पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले महेश पुत्र गंगाराम धाकड़ उम्र 28 वर्ष ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में कुंदे पर रस्सी लटकाकर उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश फांसी के फंदे पर परिजनों को लटकी मिली। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां से मृतक के शव को फंदे से उतारकर पीएम हाउस भिजवाया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

