बदरवास। बदरवास के राधा सिंघल धर्मकांटा के सामने हाईवे रोड़ पर रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने 62 वर्षीय वृद्ध रामसिंह पुत्र कमलसिंह यादव निवासी ग्राम बामौर बदरवास को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

