परोडा डांग में पहुचेगी आपकी सरकार आपके द्वार, प्रभारी मंत्री भी होंगें शामिल | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश के मंत्री और जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर 17 अगस्त 2019 को दोपहर 02 बजे शिवपुरी जिले की तहसील कोलारस के ग्राम परोडा डांग में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री तोमर 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे कार द्वारा ग्वालियर से परोडा डांग के लिए रवाना होंगे। जहां आप दोपहर 02 बजे से परोडा डांग में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत कार द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।