पिछोर। नगर में ट्राफिक नियम को ताक पर रखकर दर्जनों सवारी वाहन दौड़ रहे है, अनफिट बसों को देख जागरूक लोगों ने असुरक्षित तथा दुर्घटना होने की आशंका जताते हुऐ कार्यवाही की मांग की। यहां बता दे कि शिवपुरी आरटीओ कार्यालय महज भ्रष्टाचारी और अवैध वसूली का अड्डा बना हुआ है। यहां आरटीओ ने अपने साथ मुरैना से लाए दलाल को खुलेआम बसूली का जिम्मा सौंप दिया है। जिसके चलते पूरे जिले भर में आरटीओ विभाग मात्र बसूली करता है। लेकिन जिस काम के लिए यह विभाग बनाया गया है उसमें सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार नगर पिछोर के बस स्टैण्ड से लगभग चार दर्जन से अधिक सवारी वाहन बसों का प्रतिदिन आवागमन होता है, जिनमें अधिकांश बसें कंडम स्थिति में है, कुछ बसों में सुरक्षा के इंतजाम कोशो दूर है, बसों में महिलाओं व दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटें नहीं होती, बसों में अग्नि समकयंत्र नहीं है, यदि किसी बस में लगा दिख भी जाये तो वह जंग लगा और वर्षो पुराना है, ऐसे में बसों से आवागम करने में लोग अपने आप को असुरक्षित महशूस करते है, बसों में यात्रियों को जानवरों की तरह भरे देखा जा सकता है, वहीं ऑटों-टेंपो वाहनों चार सवारियों की जगह 20-20 सवारियों को ले जाया जाता है, जिसें प्रशासन अनदेखा किये हुऐ है। सबारी वाहनों की कंडम स्थिति, ऑवरलो? वाहनों को देखते हुऐ समाजसेवियों रजनीश तिवारी, रामजी भागर्व, राकेश कुमार गुप्ता, राजू ठाकर, मुकेश पंसारी, हरीगोपाल शर्मा आदि ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
इन बसों में सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
नगर पिछोर बस स्टैण्ड से चलने वाली बस क्रमांक एम.पी.33 पी 2186, एम.पी. 07 पी 0645, एम.पी.33 पी. 2246, एम.पी. 06, पी. 0233, यू.पी.93 टी 5209, एम.पी.32 पी 0227, एम.पी.33 पी 0 365, एम.पी. 32 पी. 0176, एम.पी.33 पी 0782 तथा रावत बस एम.पी. 33 पी 0875 को देखा गया तो इनमें न तो अग्निशमक यंत्र है और न ही महिला व दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटें। किसी की खि?की टूटी है तो किसी का गेट तो किसी का छत भी टूटा दिखाई दे रहा है।
ऑवरलोड़ चलते है टेंपो, ऑटो वाहन
नगर पिछोर के डांगबंगला, बस स्टैण्ड, कॉलेज चैराहा से चलने वाले टेंपो ऑटों वाहनों में क्षमता से चार-पांच गुना अधिक सवारियों को ले जाया जाता है, एक टेंपों में लगभग 15-20 सवारियों को ले जाया जाता है जिसे प्रशासन अनदेखा किये है।
इनका कहना है -
मेरे द्वारा समय - समय पर कार्यवाही की जाती रही है, जानकारी मिली है मै टीम गठित कर इन अनफिट वाहनों की जांच कर कार्यवाही करवाता हॅू।
अजय भार्गव, थाना प्रभारी पिछोर

