करैरा। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अपने संगठन के लिए समर्पित होकर निरंतर कार्य करता है इसी का परिणाम है कि हम आज विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में लोकसभा में 303 सीटों के साथ सत्ता के माध्यम से अंत्योदय को साकार कर रहे हैं।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र को साकार करते हुए सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचेगा और नई सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जोडक़र जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करेगा उक्त उदगार सांसद विवेक शेजवलकर ने करैरा विधानसभा के कई ग्रामों में सदस्यता अभियान के दौरान व्यक्त किए।
ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर आज आपका सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंवाद करने पहुंचे जहां करैरा विधानसभा के विल्हारी सुनारी दिहायला सीहोर काकर एवं मगरौनी में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान में भी भाग लिया जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुओर विकास को देख कर आमजन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता सांसद विवेक शेजवलकर के समक्ष ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश खटीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर 100 नए सदस्य जोडक़र संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है यह सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी का प्राण है और भाजपा कार्यकर्ता इसके माध्यम से भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहा हैं।
जिला महामंत्री राजकुमार खटीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर अंत्योदय को साकार कर रही है हमें इसे सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी बनाने के लिए सभी समाजों का समर्थन जुटाते हुए हर वर्ग के व्यक्ति को इससे जोडक़र संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी अरविंद बेडर मुकेश खटीक धर्मेंद्र शर्मा हेमंत शर्मा कुंज राठौर नवल सिंह गुर्जर सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

