DIG आरके शाह ने नरहरी चौक पर किया ध्वजा रोहण | Shivpuri News

शिवपुरी। 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआईजी आईटीबीपी आरके शाह के मुख्य आतिथ्य में शहर के बीचों बीच स्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी नरहरी प्रसाद शर्मा की प्रतिमा स्थल पर झण्डा बंदन कर सलामी दी एवं श्री शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आमजन को संबोधित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी अजयराज शर्मा ने चौराहे को 120 फिट के तिरंगे से सजाया गया। साथ में जनसहयोग द्वारा हलुआ के प्रसाद वितरण आमजन को किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वासियों ने श्री नरहरी प्रसाद शर्मा की प्रतिमा पुष्प वर्षा की गई वहीं श्री शाह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर समाजसेवी अजयराज शर्मा द्वारा डीआईजी शाह का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। एवं श्री शाह ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों द्वारा इस आजादी को दिलाने महतिभूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर आसपास के नागरिकों के साथ गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार, राजनेता उपस्थित थे।