बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा से आ रही है। जहां बीते रोज घर से तालाब किनारे शौच के लिए गई एक व्रद्ध महिला की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सुबह तालाब में ग्रामीणों ने महिला की लाश तैरती ग्राम मडरका निवासी शांति पत्नी बबुआ जाटव उम्र 60 वर्ष की थी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने लाश निकलवाकर पीएम कराकर मर्ग कायम किया है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला कल शाम को शौच के लिए गई थी।
जब से काफी देर तक वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन की परंतु पता नहीं चला सुबह होने पर उसकी लाश तालाब में तैरती हुई पाई गई है। बताया गया है जिस जगह से महिला फिसली है। वहां फिसलन का निशान भी दिख रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला काफी बुजुर्ग थी और वह फिसल गई। जिससे उसकी मौत हो गई है।

