कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ में आज पब्लिक की शिकायत के बाद सील की उचित मूल्य की दुकान को लौटते समय प्रभारी मंत्री ने खुलबा दिया है। इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ पूरा अमला मौजूद रहा। यह पूरी घटना उस समय की है जब प्रभारी मंत्री आपकी सरकार आपके द्धार कार्यक्रम में जाते समय की है।
विदित हो कि आज दोपहर में प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर आपकी सरकार आपके द्धार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डांग पडोरा गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पब्लिक ने प्रभारी मंत्री के खाफिले को रोककर कंट्रोल की दुकान की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें कंट्रोल संचालक उन्हें कंकड पत्थर मिला अनाज दे रहा है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने तत्पर्ता दिखाते हुए उक्त कंट्रोल का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने देखा कि उक्त गेंहू और चने में मिट्टी सहित कंकड पत्थर मिले हुए है। जिसपर प्रभारी मंत्री ने उक्त दुकान को सील कर लौटकर देखने की बात कहकर अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। उसके बाद लौटते समय प्रभारी मंत्री फिर इस कंट्रोल पर जा पहुंचे। और दुकान खुलवाकर तहसीलदार सहित एसडीएम को मामले की जांच कराने की बात कही।
इस दौरान कंट्रोल के सेल्समेन ने कहा कि ऐसा माल उन्हें गोदाम से ही मिल रहा है। तो फिर प्रभारी मंत्री ने तत्काल डीएम को फोन लगाकर कहा कि इस माल की सैम्पलिंग कर जांच कराए। यह माल कहा से आ रहा है यह देखकर पूरी जांच करे। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही करे और उसके बाद कांग्रेस के छोटे नेताओं की सिफारिस पर उक्त दुकान को खोलने की बात कहकर निकल आए।

