9 बजे तक अगर ज्यूडिशियल जांच के आदेश नहीं हुआ तो फिर रोड पर लाश रखकर होगा चक्काजाम : वीरेन्द्र रघुवंशी

कोलारस। कोलारस में एक्सीडेंट के मामले से उपजा विबाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में प्रशासन पूरी तरह से बेकपुट पर है। परंतु विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी इस मामले में पूरी तरह से फ्रंट खेल रहे है। जिसके चलते अभी तक विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी धरने पर बैठे हुए है। विधायक रघुवंशी ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की ज्यूडिशियल जांच कराई जाए।


इसके साथ ही लगभग 3 घण्टे से चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रशासन की ओर से सकारात्मक रूख नहीं दिखने पर अब वीरेन्द्र रघुवंशी ने अपने समर्थको के साथ कोलारस थाने में अनाउंसमेंट कर दिया है। अनाउंसमेंट में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा है कि उनका 9 बजे तक शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन चल रहा है। अगर 9 बजे तक प्रशासन ने इस मामले में ज्यूडिशियल जांच के आदेश नहीं दिए तो वह फिर हाईवे पर लाश रखकर 9 बजे के बाद चक्काजाम करेंगे।