राजीव गांधी जी के 75वीं जयंती :सद्भावना दौड एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के 75वीं जयंती पर सर्वप्रथम खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम पर किया गया।

इस दौड़ में लगभग दो सैकड़ा बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एच.पी. वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री एम.के धौलपुरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह तोमर, श्री यादवेन्द्र सिंह, चैधरी, श्री गिरीष मिश्रा मामा, कमल सिंह बाथम, प्रदीप रावत, एन.एस.एस. एन.सी.सी. के सदस्य, खेल विभाग के प्रषिक्षक श्री षिषुपाल सिंह रघुवंषी, श्रीमती गीता लखेरा, श्रीमती सपना शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सभी खिलाड़ियों के पंजीयन के पष्चात् अतिथिगण का स्वागत, श्री एम.के.धौलपुरी, श्री महेन्द्र सिंह तोमर, हाॅकी प्रषिक्षक श्रीमती गीता लखेरा, श्रीमती सपना शर्मा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को सद्भावना की शपथ दिलाई गई एवं झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई गई।

मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर नीतेष धाकड़,, द्वितीय स्थान पर श्री रघुवीर यादव एवं तृतीय स्थान पर देवेन्द्र शर्मा एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर कु. पूनम यादव, द्वितीय स्थान पर कु. प्रियंका वाल्मिक एवं तृतीय स्थान पर कु. करिष्मा चैधरी रही। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक एव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा पुरूस्कार वितरित किए गये।

सदभावना दौड़ के उपरांत कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.डी.एम. ने पौधा रोपण किया।

इसके अतिरिक्त खेल विभाग के कर्मचारी, खिलाड़ी, खेल परिसर में संचालित आयसर प्रषिक्षण केन्द्र के प्राचार्य शर्मा, जी एवं प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रषिक्षणार्थिंयों एवं सामजिक संस्था वसुंधरा कुटुम्भक के सदस्यों द्वारा सेकड़ों वृक्षों का पौध रोपण किया । अंत में कमल सिंह बाथम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
G-W2F7VGPV5M