जिले में 419.38 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, लेकिन पिछले वर्ष से कम | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभी तक 419.38 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 08 अगस्त तक 459.71 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 08 अगस्त 2019 को 04.33 मि.मी. जबकि गत वर्ष 8 अगस्त 2018 को औसत वर्षा 08.22 मि.मी. रही थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक  राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 05.0 मि.मी., कोलारस में 12.0 मि.मी., खनियांधाना में 06, बदरवास में 07 मि.मी., बैराड़ में 09 मि.मी. एवं करैरा, नरवर, पिछोर एवं पोहरी में निरंक वर्षा दर्ज हुई है। 
G-W2F7VGPV5M