40 घंटे बाद मिला मडीखेडा में डूबा हुआ जितेंद्र का शव | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। सतनवाड़ा क्षेत्र के मड़ीखेड़ा डैम में शनिवार को पिकनिक मनाने गया  खुड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र बाबूलाल राठौर पानी में नहाते समय पानी में डूब गया था जिसका शव आज सुबह घटनास्थल पर भरे पानी के एक गड्डे में तैरता हुआ मिला। मृतक के साथ उसके रिश्तेदार भी थे। जिन्होंने डैम पर पार्टी मनाई और फिर वह नहाने के लिए डैम में भरे पानी में उतर गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दो दिन लगातार रेस्क्यू चलाया, लेकिन जितेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र राठौर अपने मौसी के लडक़े जितेंद्र उर्फ गोलू राठौर निवासी जैन मंदिर गली, मदन राठौर निवासी मनियर और जितेंद्र पुत्र परशुराम राठौर के साथ रविवार को पिकनिक मनाने गया था। डैम पर पहुंचने के बाद उन्होंने पिकनिक मनाई और शराब का सेवन कर वह चारों डैम क्षेत्र में भरे पानी में नहाने लगे। इसी दौरान जितेंद्र नहाते समय कहीं  गायब हो गया।

जिसे उसके रिश्तेदारों ने यह सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि वह नहाने के बाद कहीं चला गया होगा, लेकिन शाम तक जितेंद्र वहां नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की और बाद में पुलिस को सूचना दे दी। शाम के समय पुलिस मौक पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू कराया, लेकिन अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू रोककर सोमवार को पुन: रेस्क्यू प्रारंभ किया, लेकिन दिन भर चले रेस्क्यू के बाद भी जितेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा और आज सुबह जिस स्थान पर वह नहाने पानी में उतरा था उसी स्थान पर उसका शव तैरता हुआ मिला।

जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव पीएम के लिए भिजवा दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।