सितंबर माह में 11 दिन होंगे त्योहार,15 दिन रहेंगे श्राद्ध पक्ष, नवरात्रि भी होगी शुरू | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। चार दिन बाद सितंबर माह शुरू होगा। इसी के साथ हिंदू धर्म के पर्व व त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पूरे माह लोग उत्सव व पर्वों का आनंद लेंगे। इसी माह में अगर पूर्वजों को याद किया जाएगा तो मां दुर्गा का भी आव्हान होगा।

यहीं नहीं संतान की रक्षा के लिए माताएं व्रत रखेंगी तो पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भी। जिन युवक युवतियों की शादी बीते सहालग सीजन में हो चुकी है। उनकी शादी का समापन भी इसी माह मौर विसर्जन के साथ होगा।

सितंबर का पूरा महिला व्रत,त्योपार व उत्सवों में बीतने वाला है। माह के पहले दिन हर तालिका तीज होगा। महिलाएं रात्रि जागरण कर पत्नी की दीर्घायु की कामना करेंगे। दूसरे दिन से लोग सात दिन के लिए गणपति बप्पा की आराधना में व्यस्त हो जाएगा।

जगह जगह लगे गणपति के पंडाल, उनमें हर दिन लगाई जाने वाली नई झांकी व पंडालों में गूंज रहे बप्पा के भजन से पूरा शहर उत्सव में शामिल हो जाएगा। तीन दिन बाद दो दिवसीय राधा जन्माष्टमी के उत्सव का आनंद लोग लेंगे।

गणेश स्थापना, श्राद्ध पक्ष और नवरात्रि की शुरुआत इसी माह : 9 सितंबर को जल बिहार यानि ढोल ग्यारस के साथ हिंदू पंचांग के हिसाब से वर्षा ऋतु समाप्त हो जाएगी। वर्षा के कारण दूषित हुआ नदी तालाबों का पानी भगवान के जल बिहार करते ही शुद्ध हो जाएगा। सितंबर माह में ही श्राद्धपक्ष होंगे। इसी माह में शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाने से लोग मां दुर्गा की आराधना में व्यस्त हो जाएंगे।

सितंबर में होंगे ये त्योहार...
1 सितंबर - हर तालिका तीज
2 सिंतबर - गणेशोत्सव की शुरुआत
3 सितंबर - ऋषि पंचमी
4 सितंबर - मोर छठ
5 सितंबर - संतान सप्तमी
6 सितंबर - राधाष्टमी
9 सितंबर - ढोल ग्यारस, जल बिहार
12 सितंबर - अनंत चतुर्दशी
13 सितंबर - श्राद्ध पक्ष शुरू
28 सितंबर - सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या
29 सितंबर - शारदीय नवरात्र शुरू 
G-W2F7VGPV5M