हैंडपंप पर पानी भरने गई युवती के साथ डर्टी हरकत, मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के गणेश चौक कच्ची गली से आ रही है। जहां बीते रोज एक आरोपी ने हेण्डपंप पर पानी भरने गई किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर डाली। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा कच्ची गली गणेश चौक के पास एक 18 वर्षीय किशोरी अपनी दुकान से हेडपंप पर पानी भरने गई हुई थी। तभी आरोपी रेहान खान निवासी काजी मौहल्ला आया और युवती का हाथ पकडकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।