विधायक का बल्ला काण्ड, शिवपुरी में नगरपालिका के कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। प्रदेश के इंदौर के नगर निगम के अधिकारी की शासकीय कार्य के दौरान हुई सरेआम पिटाई तथा सतना जिले के रामनगर परिषद के सीएमओ पर हमला और दमोह नगर पालिका में बल्ले से नगर पालिका कर्मचारियों को धमकाना तथा शिवपुरी जिले के सहायक यंत्री को खुलेआम धमकी देने जैसी घटनाओं के विरोध में विगत दिवस शिवपुरी जिले की समस्त नगरीय निकाय संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारियों ने डूडा के निर्देशन में एक दिवसीय काम बंद हड़ताल रखी।

काली पट्टी बांधकर अधिकारी कर्मचारियों ने इन घटनाओं पर विरोध प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें नगर निकाय के कर्मचारियों की सुरक्षा की माँग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पीओ डूडा,मधु श्रीवास्तव,सीएमओ शिवपुरी केके पटेरिया, CMO कोलारस श्रीमति प्रियंका सिंह, कोलारस एई सुनील कुमार पांडे, CMO बदरवास सौरभ गौड़, सीएमओ बैराड़ रमेश सगर, CMO करैरा रमेश भार्गव,सीएमओ खनियाधाना विनयभट्ट, CMO पिछोर सुधीर मिश्रा सहित अनेक कर्मचारी अधिकारीगण मौजूद थे।